कान्हा की जान है राधा ............I
बंशी की तान है राधा....................I I
मीरा जिसकी प्रेम दीवानी .........I
मोहन की मुस्कान है राधा..........I I
संग सखियों के रास रचाए .......I
गोकुल की पहचान है राधा .........I I
ललित सखिया ग्वाल और माखन .........I
गलियों की अरमान है राधा ..........I I
असुर पापीयो को सबक सिखाने .........I
कृष्ण संग तूफ़ान है राधा .......I I
राधा क्या है संगदिल जानो .........I
भक्ति का ही नाम है राधा .........I I
अब्बास खान " संगदिल " ,हर्र्ई जिला-छिंदवाडा ( म.प्र.)